आपको बता दे झारखंड में अभी तक 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिला है मंईयां सम्मान योजना कि राशि. लेकिन महिलाओं के लिए बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है. झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के मंजूरी के बाद 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को राशि भेजने का निर्णय ले लिया गया है.
आपको बता दे कुछ समय पहले करीब 20 लाख महिलाओं को यह बताया गया कि आधार बैंक अकाउंट से लिंक करवा ले तभी राशि मिलेगा. मार्च में बहुत सारी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिली. लेकिन करीब 20 लाख ऐसी महिलाएं हैं जिनको राशि अभी तक नहीं मिली. कारण यह है कि महिलाएं का आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं था. झारखंड सरकार द्वारा एक संदेश जारी किया गया की जिन महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है वह अपना आधार बैंक अकाउंट से लिंक कर ले. यह आधार बैंक अकाउंट लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तक है.
आपको बता दे कैबिनेट की बैठक में सख्त निर्णय लिया गया की 31 मार्च तक आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है. जिन महिलाओं का आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो चुका है. उनका राशि इस अप्रैल माह में आने वाली है. मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार कि यह योजना महिलाओं के लिए 2024 में शुरू किया गया था. जिसमें महिलाओं को आर्थिक निर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू किया गया था. आपको बता दें मार्च में करीब 38 लाख महिलाओं को 7500 की राशि मिली.
इसके बाद करीब 20 लाख महिलाएं ऐसी थी जिनका राशि नहीं मिली. झारखंड कैबिनेट की बैठक में मैया सम्मान योजना के सभी ऐसी महिलाओं को जिनके राशि नहीं मिली के लिए यह निर्णय लिया गया की 31 अप्रैल तक आप अगर आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करवा लेते हैं तो राशि मिल जाएगी.
अन्यथा जिनका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है उनका पैसा होल्ड पर रखा जाएगा. इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जिन महिलाओं का आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो चुका है उन्हें 3 माह की राशि 7500 भुगतान की जाएगी. झारखंड की करीब 20 लाख महिलाएं जिनको अभी तक भैया सामान योजना की राशि नहीं मिली वह भी बेसब्री से इंतजार कर रही है.
